
राम नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। नए साल की शुरुवात यानी की 22 जनवरी 2024 को रामलला के बाल स्वरूप प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
लेकिन इससे पहले ही यानी 17 जनवरी से ही धार्मिक पूजन और अनुष्ठान किया जाएगा।
ऐसे में प्रभु राम के विराजमान होने के बाद लाखों भक्त प्रभु के दर्शन के लिए अयोध्या नगरी में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि श्रद्धालुओं को प्रभु के दर्शन कैसे होंगे और प्रसाद की वहां क्या व्यवस्था की जा रही हैं तो आइए जानते हैं अपने इस लेख द्वारा।

जानकारों की मानें तो प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब करीब दो से ढाई लाख भक्त रामलला के दर्शन प्राप्त करेंगे। इसकी व्यवस्था के साथ ही अब रामलला के भक्तों को पूजन का प्रसाद भी परकोटे पर दिया जाएगा। प्रसाद वितरण के साथ ही भक्तों को कुबेर टीला और यात्री सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही भगवान के बड़े स्वरूप का सुगमता पूर्वक भक्तों को दर्शन भी कराया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रभु के बाल स्वरूप को गर्भगृह में प्रतिमा के तौर पर स्थापित किया जाएगा। ऐसे में भगवान के विराजमान होने वाले सिंहासन का कार्य भी करीब पूरा हो चुका है। जानकारी के अनुसार प्रभु राम के दर्शन करने वाले सभी भक्तों को प्रसाद मिलेगा इसकी विशेष व्यवस्था की जा रही है। वैसे तो मंदिरों में दो लाइन में ही दर्शन कराए जाते हैं लेकिन आगमी दिनों में चार पंक्ति में भक्त रामलला के दर्शन पाएंगे।
