
सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं लेकिन मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में आता है। पंचांग के अनुसार अभी मार्गशीर्ष मास चल रहा है और इस माह की मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत पूजन 20 दिसंबर को किया जाएगा।
इसी दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक दुर्गाष्टमी के शुभ दिन पर भक्त दिनभर का उपवास रखते हैं और मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है जिससे जीवन के सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं और देवी मां के आशीर्वाद से घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मासिक दुर्गाष्टमी पूजा का मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
![]()
मासिक दुर्गाष्टमी पर पूजन का शुभ मुहूर्त-
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 19 दिसंबर दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 7 मिनट से हो जाएगा। वही अगले दिन बुधवार यानी कि 20 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत 20 दिसंबर को ही किया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा करने से साधक के जीवन के संकटों का नाश होता है और खुशहाली आती है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद देवी मां की विधिवत पूजा करें माता को उनकी सभी प्रिय चीजें अर्पित कर देवी के मंत्र, चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें इसके साथ ही माता की आरती भी करें। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होकर कृपा करती हैं।
![]()