यूपी के प्रतापगढ़ जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका आने वाला है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) में संविदा चालकों की भर्ती के लिए तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
कब और कहां लगेगा रोजगार मेला?
रोजगार मेला 27 अगस्त को लालगंज, 28 अगस्त को पट्टी और 29 अगस्त को प्रतापगढ़ मुख्यालय पर आयोजित होगा। इच्छुक उम्मीदवारों का मौके पर साक्षात्कार लेकर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कितनी सैलरी और काम का लक्ष्य?
चयनित संविदा चालकों को मासिक 17,000 रुपये वेतन मिलेगा। साथ ही, उन्हें हर महीने 2,590 किलोमीटर बस चलाने का लक्ष्य दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- जिन उम्मीदवारों के पास भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस हो और बस चलाने की क्षमता रखते हों।
- आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए 23 से 40 वर्ष, SC/ST वर्ग के लिए अधिकतम 45 वर्ष।
- चयनित अभ्यर्थियों को संविदा चालक के रूप में नियुक्ति दी जाएगी और 18 साल की सेवा पूर्ण करने के बाद स्थायीकरण की संभावना भी रहेगी।
जरूरी दस्तावेज क्या लाने होंगे?
- आधार कार्ड
- शैक्षिक प्रमाणपत्र
- भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस (मूल और प्रतियां)
- बायोडाटा
ऑनलाइन पंजीकरण: अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पर भी पहले से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
लखनऊ में भी रोजगार महाकुंभ
प्रतापगढ़ के अलावा राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 26 से 28 अगस्त तक रोजगार महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें करीब 50 कंपनियां भाग लेंगी और 5,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।