नीतीश कुमार के बेटे निशांत पर सस्पेंस: क्या 2025 से पहले होगी राजनीति में एंट्री?

पटना: बिहार की सियासत में एक बार फिर पोस्टर वार ने हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जेडीयू के प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे नए पोस्टर ने सियासी गलियारों में सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले निशांत राजनीति में कदम रखेंगे?

पोस्टर में ‘विकास पुरुष का बेटा’ बताया बिहार का भविष्य

जेडीयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में निशांत और नीतीश कुमार की तस्वीरें हैं। इसमें लिखा है– “ईमानदारी और जन सेवा की नई पीढ़ी, जन सेवा की विरासत अब आगे बढ़ेगी।” साथ ही यह भी लिखा गया है– “विकास पुरुष का बेटा बिहार का भविष्य बनेगा।”
पोस्टर में निशांत को कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा और नीतीश कुमार की कार्यशैली का वारिस बताया गया है।

कयासों का बाजार गर्म

बीते कई महीनों से इस बात पर चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार के बाद जेडीयू का उत्तराधिकारी कौन होगा। जब भी निशांत अपने पिता की तारीफ करते हैं या उनके काम पर वोट मांगते हैं, अटकलें और तेज हो जाती हैं। अब पोस्टर ने इन कयासों को और हवा दे दी है।

अंतिम फैसला नीतीश कुमार का

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने पहले भी कई बार पोस्टर लगाकर निशांत की राजनीति में एंट्री की मांग की है। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि इस पर आखिरी फैसला खुद सीएम नीतीश कुमार को लेना होगा।
फिलहाल, पूरा बिहार इंतजार कर रहा है कि क्या निशांत कुमार नीतीश की सियासी विरासत को आगे बढ़ाएंगे या फिर ये चर्चाएं केवल पोस्टर तक ही सीमित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *