स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार कर रही है मोदी सरकार : शिव प्रकाश

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की जमकर तारीफ की। यही नहीं शिव प्रकाश ने पीएम मोदी को स्वामी विवेकानंद की परछाई तक बता दिया।उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के जीवन पर स्वामी विवेकानंद के विचारों की गहरी अमिट छाप दिखाई देती है। पीएम मोदी के जीवन का जिक्र करते हुए भाजपा नेता शिव प्रकाश ने बताया, अपने विद्यार्थी काल में ही नरेंद्र मोदी रामकृष्ण मिशन (राजकोट) से जुड़ गए थे। राजकोट शाखा के तत्कालीन प्रमुख स्वामी आत्मस्थानंद जी से उन्होंने संन्यास दीक्षा की इच्छा भी व्यक्त की। इसके बाद स्वामी आत्मास्थानंद जी ने ही उन्हें समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। यह प्रेरणा ही प्रधानमंत्री जी के लिए गरीब कल्याण एवं स्वाभिमानी समृद्ध भारत गढ़ने की प्रेरणा बन गई। उन्होंने बताया कि रामकृष्ण मिशन के साथ उनका संबंध आज भी जीवंत बना है।

मील का पत्थर साबित हुईं मोदी सरकार की योजनाएं

भाजपा नेता शिव प्रकाश ने मोदी सरकार की तमाम योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने बताया, स्वच्छता अभियान, उज्जवला योजना, प्रत्येक गांव को विद्युत आपूर्ति के लिए उजाला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन आदि अनेक योजनाएं गरीब उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित हुई। 4 करोड़ से अधिक परिवार को आवास देना, 1 करोड़ 36 लाख युवाओं के लिए कौशल विकास विभाग रोजगार उपलब्धि का माध्यम बना। 80 करोड़ लोगों को प्रतिमाह अन्न पहुँचाना, गरीब की रोटी की समस्या का समाधान है। गरीब की रोटी के विषय पर स्वामी विवेकानंद ने कहा था गरीब को पहले रोटी दो तब गीता सुनाओ क्योंकि उसकी आवश्यकता रोटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *