आगामी लोकसभा चुनावों को में मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के हिस्से में आई थी। इस सीट पर सपा ने मनोज यादव को अपने लोकसभा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा था। अब समाजवादी पार्टी ने इस सीट से प्रत्याशी बदल दिया है।मनोज यादव की जगह पर महिला पूर्व विधायको टिकट दिया गया है। मनोज यादव को मध्य प्रदेश में सपा ने नई जिम्मेदारी दी है।
किसे मिला खजुराहो से टिकट
समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के नाते सीट शेयरिंग में खजुराहो लोकसभा सीट सपा के हिस्से में आई है। सपा ने पहले यहां से मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था। अब सपा ने अपना प्रत्यासी बदलने का फैसला किया है। समाजवादी पार्टी ने इस सीट से एक महिला पूर्व विधायक को लोकसभा टिकट दिया है। खजुराहो लोकसभा सीट से सपा की नई प्रत्याशी का नाम मीरा यादव है।मीरा यादव दीप नारायण यादव की पत्नी हैं। दीप नारायण सपा की गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में होती है। वो दो बार झांसी के गरोठा से विधायक रहे हैं और उनकी पत्नी मीरा यादव निवाड़ी से सपा की विधायक रह चुकी हैं। दीप नारायण यादव अखिलेश यादव के करीबियों में भी गिने जाते हैं।दीप नारायण यादव और उनकी पत्नी मीरा यादव का सियासी दबदबा उत्तर प्रदेश के अलावा बुंदेलखंड के मध्य प्रदेश में भी है। राजनीतिक तौर पर यह परिवार काफी मजबूत माना जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर मनोज यादव का टिकट काटकर उन्हें सपा ने मध्य प्रदेश का अध्यक्ष बना दिया है। उनकी जगह पर दीप नारायण यादव की पत्नी मीरा यादव को खजुराहो से मैदान में उतारा है।
रोचक होगा मुकाबला
मीरा यादव को टिकट दिए जाने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब लोकसभा सीट खजुराहो पर मुकाबला रोचक हो सकता है। दीप नारायण, यादव समाज के एक बड़े चेहरे हैं, साथ ही इन्हें इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस के अलावा अन्य दलों का भी समर्थन प्राप्त है। ऐसे में बीजेपी और सपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।