गाजियाबाद (UP): उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सरेआम तलवारें बांटने और शक्ति प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी (भूपेंद्र तोमर) और उनके बेटे हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की 3 बड़ी बातें:
- क्या था मामला:बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पिंकी चौधरी और उनके समर्थक लोगों को तलवारें बांट रहे थे। वीडियो में वे कहते सुने गए- “जिहादियों से सुरक्षा के लिए इसे अपने घर में रखें। अगर कोई बहन या बेटी पर बुरी नजर डाले तो इसका प्रयोग करें।”
- लगातार कार्रवाई:पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए पहले ही इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अब मुख्य आरोपी पिंकी चौधरी और उनके बेटे की गिरफ्तारी के बाद कुल गिरफ्तारियों की संख्या 12 हो गई है।
- सियासी घमासान:इस घटना पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक संप्रदाय के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए हथियार बांटे जा रहे हैं और सरकार खामोश तमाशा देख रही है।