दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महत्वपूर्ण पदों से नवाजा है।
It gives me immense pleasure to share that senior MLA Shri Arvinder Singh Lovely ji has been appointed as Chairperson of the Trans Yamuna Area Development Board.
Also, I am also happy to share that Senior MLA Shri Rajkumar Chauhan ji is appointed as Chairperson of Delhi Village… pic.twitter.com/hAxkka6Ydc
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 22, 2025
लवली बने ट्रांस यमुना बोर्ड चेयरपर्सन
सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार (22 अगस्त) को घोषणा की कि अरविंदर सिंह लवली को ट्रांस यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
राजकुमार चौहान को दिल्ली विलेज बोर्ड की जिम्मेदारी
इसके साथ ही राजकुमार चौहान को दिल्ली विलेज डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा,
“दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं। दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित दिल्ली के विज़न के लिए प्रतिबद्ध है।”
चुनाव से पहले छोड़ी थी कांग्रेस
मई 2024 में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले लवली और चौहान ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। अब बीजेपी में उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को बल मिलेगा।