भजनलाल शर्मा पहली परीक्षा में होंगे पास या फेल, सर्वे ने बताया अगली जंग का क्या होगा नतीजा

राजस्थान में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत हासिल की। प्रदेश की कमान अब भजनलाल शर्मा के हाथ में दी गई है, जिन्हें 4-5 महीने बाद ही एक नई जंग का सामना करना पड़ेगा।अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस को जनता के बीच जाना है। भाजपा एक बार फिर 2014 और 2019 वाला प्रदर्शन दोहरा पाएगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, इस बीच एक ताजा सर्वे में 24 के नतीजे का अनुमान लगाने की कोशिश की गई है।

2014-2019 का क्या था नतीजा
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां सभी सीटों पर कब्जा जमाया था। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2019 में एक बार फिर मोदी मैजिक चला। पिछले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी।

क्या है ताजा सर्वे
टाइम्स नाउ ईटीजी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जनता का मूड भांपने की कोशिश की है। सर्वे में अलग-अलग राज्यों के नतीजों का अनुमान भी लगाया गया है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा एक बार फिर राजस्थान में क्लीन स्वीप कर सकती है। भाजपा 24-25 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है तो ‘इंडिया’ गठबंधन को 0-1 सीट हासिल होने की भविष्यवाणी की गई है।

55 फीसदी वोट शेयर कब्जा सकती है भाजपा
सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 55 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकता है। ‘इंडिया’ गठबंधन को 36 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। अन्य के खाते में 9 फीसदी वोट जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *