अखिलेश ने भाजपा पर कसा तंज कहा- BJP वाले मैनपुरी में सिर्फ औपचारिकता पूरा कर रहें हैं

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किशनी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमकर हमला बोला। इस दोना उन्होंने कहा कि पहले चरण की ही चुनावी हवाओं ने भारतीय जनता पार्टी को जनता ने उखाड़कर फेंक दिया है। तीसरे चरण में बरेली से लेकर मैनपुरी तक पूरा सफाया होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP के बड़े बड़े नेता मैनपुरी में सिर्फ औपचारिकता कर रहे है। इससे कुछ होने वाला नहीं जनता ने अपना मना बना लिया है इस बार इंडिया गठबंधन को सत्ता में भेजने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ मैनपुरी देखने आ रहे है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी का चुनाव परिणाम न केवल जीत का बल्कि रिकॉर्ड मतों से जीतने वाला परिणाम आएगा।उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा के लोग सिर्फ संविधान के पीछे पड़े थे लेकिन अब लोगों की जान के पीछे पड़े है क्योंकि वैक्सीन से जान को भी खतरा पैदा कर दिया है। भाजपा के लोगों ने जैसे फ्री वैक्सीन लगवाई वैसे ही लोगों के शरीर की जांच भी बड़े से बड़े हॉस्पिटल में फ्री में करवाएं ECG फ्री में करवाएं। उन्होंने ने कहा कि किसानों के लिए हर चीज महंगी कर दी, डीजल पेट्रोल महंगा कर दिया किसान की फसल की कीमत भाजपा सरकार नहीं दे पा रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस तरीके से भाजपा ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है उसी तरह किसानों का कर्ज माफ करे।अखिलेश ने किसानों से वादा करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनने पर किसानों को खुशहाल करने के लिए उन्हें कानूनी अधिकार से MSP दिलाने का काम करेंगे। सरकार आने पर 30 लाख नौकरी नौजवान को देंगे और आरक्षण भी लागू करेंगे। अग्निवीर की न नौकरी पूरी है और न ही शहीद होने के बाद सम्मान दिया जाता है। सपा सरकार आने फौज नौकरी में स्थाई नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा आगर दोबारा आ गई तो अभी तो सिर्फ फौज वालो की नौकरी चार साल की की है सरकार में आने के बाद कहीं पुलिस की नौकरी भी तीन साल की न कर दें। इसलिए इस बार इन्हें सत्ता से दूर रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *