CM योगी ने UP में जो कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया है वो एक उदाहरण है: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को पूरे देश में एक नजीर की तरह पेश किया है। उन्होंने कहा कि योगी जी ने कानून व्यवस्था का जो प्रदेश में अनुपालन सुनिश्चित किया है वो एक उदाहरण है।बता दें कि बदायूं में एक चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज कोई भी गुंडा सोचता है कि कहीं भी गुंडागर्दी कर लो, लेकिन उत्तर प्रदेश में गुंडई की तो योगी जी छोड़ने वाले नहीं हैं। योगी जी ने कानून व्यवस्था का जो प्रदेश में अनुपालन सुनिश्चित किया है वो एक उदाहरण है। उन्होंने भगवान राम का भव्य मंदिर और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए योगी का आभार जताया और साथ ही कहा कि अब तो योगी जी मथुरा की भी बात कर रहे हैं। निश्चित रूप से हर सनातनी उनका आभारी रहेगा।वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संभल में आयोजित एक जनसभा में कहा कि, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवादी घटनाओं पर लगाम लगी है। पहले पाकिस्तान की सीमा में आतंकवादी हमारी सेना का सिर काट कर ले जाते थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री ने उनके घर में घुसकर सभी को ठिकाने लगाने का काम किया है।” उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘यह सौभाग्य की बात है कि उनके पूर्वज आजमगढ़ जिले से गए थे। आज वह अपने लोगों के बीच जाकर आनंदित हैं। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबका साथ, सबका विकास की तर्ज पर वह करके दिखा दिया जो किसी ने आज तक नहीं किया।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और सपा वाले सिर्फ बोलते ही हैं। उनके परिवार के लोगों के अलावा आज तक किसी और को मौका नहीं मिला। ये पार्टियां परिवारवाद वाली पार्टियां हैं और परिवार के बाहर कुछ देना नहीं चाहते।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *