सीपीआई के बड़े नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्‍पताल में ली अंतिम सांस

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया है, वो पिछले दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के मेयो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली है। अतुल कुमार अंजान पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। अतुल कुमार अंजान का कैंसर से पीड़ित थे। वह 70 वर्ष के थे। बीते एक महीने से लखनऊ के अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा था।बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने यहीं राजनीति की शुरुआत की थी। अतुल अंजान को वामपंथी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था। लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में 1977 के राजनीति की शुरुआत करने वाले अतुल अंजान को वामपंथी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे। इन्होंने समाज में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इन्‍होंने किसानों और श्रमिकों के हितों में बहुत काम किया। इसी सादगी के दम पर इन्‍होंने समाज में बहुत इज्‍जत कमाई थी। उन्होंने राजनीति क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *