ये भारत छेड़ता नहीं, छोड़ता भी नहीं…’, बरेली में CM योगी का धुआंधार प्रचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार करने बरेली पहुंचे। जहां आंवला में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहले विकास के काम ठप थे। 2014 के बाद देश का सम्मान बढ़ा है। आज देश की तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि ये भारत छेड़ता नहीं और छोड़ता भी नहीं।2014 से पहले सीमाएं सुरक्षित नहीं थी और 2014 के बाद का भारत बदल चुका है। पहले किसान आत्महत्या करता था। आज किसानों को योजनाएं मिली, सम्मान निधि का लाभ मिल रह है। बेटियां यूपी में सुरक्षित हैं। बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल है। पीएम आवास योजना से लोगों को फ्री घर मिले हैं। गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बने हैं। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान सफाई देता रहता है। पाक को पता है, ये नया भारत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *