Teachers Day पर CM Yogi का खास संदेश, बोले- प्राचीन ज्ञान और Modern Education से बन रही नई पीढ़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों और अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा को शिक्षक आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़कर नई पीढ़ी के भविष्य को आकार देने का महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने प्रदेश की प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और शिक्षा परंपरा का उल्लेख करते हुए शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने GenZ स्टाइल में वीडियो संदेश जारी कर शिक्षक दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा- “प्रदेश की ज्ञान की विशिष्ट परंपरा को आधुनिक स्वरूप में नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाले समस्त गुरुजनों और शिक्षकों को मैं शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं. उत्तर प्रदेश प्राचीन ज्ञान, साधना और संस्कारों की पावन भूमि रही है, काशी विश्व को ज्ञान का प्रकाश दिया है. सारनाथ में भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश दिया.

अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज हमारे सनातन ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र रहे हैं. याद करिए, आज से 5000 हजार वर्ष पूर्व महर्षि सुखदेव जी ने श्रीमद भागवत कथा का प्रथम वाचन किया था. नैमिषाराण्य में 88 हजार विषयों की साधना ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया, ये वहीं भूमि है, जहां से आयुर्वेद, अध्यात्म, दर्शन और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की महान परंपराएं विकसित हुई और तक्षशिला नालंदा जैसे प्राचीन विश्वविद्यालयों ने भारत के ज्ञान की इसी परंपरा को पूरी दुनिया तक पहुंचाया.

आज हमारे शिक्षक इसी प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और नवाचार से जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे हैं. मैं इस अवसर आप सभी अभिनंदन करता हूं, शिक्षक दिवस पर अपनी मंगलमय शुभकामनाएं देता हूं.”

अयोध्या, काशी और प्रयागराज की ज्ञान परंपरा का किया जिक्र

अपने संदेश में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को प्राचीन ज्ञान, साधना और संस्कारों की भूमि बताया। उन्होंने काशी, सारनाथ, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज जैसे प्रमुख स्थानों का उल्लेख करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा में इनके योगदान को सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन विश्वविद्यालयों और भारतीय ज्ञान-विज्ञान की परंपरा ने देश के ज्ञान को दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

योगी आदित्यनाथ ने वर्तमान दौर में शिक्षकों की भूमिका को तकनीक और नवाचार से भी जोड़कर देखा। उन्होंने कहा कि आज के शिक्षक प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, तकनीक और Innovation के साथ जोड़कर नई पीढ़ी का भविष्य तैयार कर रहे हैं।

टीचर्स डे पर सपा का ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान भी शुरू

शिक्षक दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ने भी अपना सात दिवसीय ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान शुरू किया है। समाजवादी छात्र सभा की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पार्टी प्रदेश में बंद किए गए स्कूलों के बाहर शिक्षकों को सम्मानित करेगी।

सपा के इस अभियान में छात्रों और युवाओं को भी जोड़ने की तैयारी है। पार्टी की ओर से शिक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने के साथ-साथ युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। राजनीतिक तौर पर सपा के इस कार्यक्रम को आगामी चुनावों में Gen Z यानी युवा मतदाताओं की भूमिका से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *