अमरोहा पहुंचे सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर निशाना, कहा- आतंकी घटनाएं बढ़ीं, अपराधियों का दिया साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अमरोहा में एक जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मंगलवार को अमरोहा के वीर शास्त्री इंटर कालेज रहरा में हुआ। सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देकर की।उन्होंने हनुमान जयंती को लेकर नारे लगवाए। सीएम योगी ने इस दौरान सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और पीएम मोदी के लिए नारे लगवाए। फिर एक बार मोदी सरकार के नारे भी लगवाए। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर को बदलने का काम किया।सीएम योगी ने आतंकवाद की चर्चा करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले देश में आतंकी वारदात होती थीं, बम विस्फोट होते थे, लोग डरे रहते थे। 2014 के बाद आतंकवाद को नियंत्रित किया और 2019 आते-आते आतंकवाद की जड़ कश्मीर की धारा 370 को उखाड़ फेंका और आंतकवाद खत्म किया। उन्होंने कहा कि अब तो कहीं पर जोर से पटाखे का धमाका होता है तो पाकिस्तान सफाई देता है हमारा नहीं है क्योंकि पाकिस्तान को डर है कि कुछ हुआ तो लेने के देने पड़ जाएंगे।सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के समय आतंकी वारदात होती थी तो कानों में तेल डालकर सो जाते और आंखों में चशमा लगाकर अनदेखी करते थे। वहीं सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने तो बेशर्मी की। जिन लोगों ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर हमला किया था, काशी में संकटमोचन मंदिर पर हमला किया और आतंकवादियों के मुकदमों को सपा ने वापस लेने का प्रयास किया। लेकिन कोर्ट ने ऐसा नहीं होने दिया।सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने 1970 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी तो नहीं हटी लेकिन एक एक परिवार को देश को लूटने की छूट मिल गई। पूर्व पीएम मनमोहन ने कहा था कि देश की जमीन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है लेकिन बाकी लोग कहां जाएं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में सरिया कानून लागू करने की बात कही गई है। सीएम ने कहा कि देश शरीयत से नहीं कानून से चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *