दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

लखनऊ, 1 अक्टूबर 2025: केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है। प्रदेश के 8 लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से 1000 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की मंजूरी दी गई है।

इतना मिलेगा बोनस

सूत्रों के अनुसार, कर्मचारियों को 3400 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। वित्त विभाग इसकी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है और आदेश अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक जारी किए जाने की संभावना है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

इस बोनस का लाभ सिर्फ राजपत्रित कर्मचारियों को ही नहीं बल्कि

  • दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों,
  • वर्कचार्ज कर्मचारियों
    को भी मिलेगा। सरकार की ओर से तय की गई राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी संभव

सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से जल्द ही महंगाई भत्ता (DA) और राहत भत्ता बढ़ाने का ऐलान भी किया जा सकता है। अनुमान है कि इस बार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की जा सकती है।

योगी सरकार के इस फैसले से त्योहारों से पहले कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *