Tribute to Senior Journalist Sanjeev Shukla: वरिष्ठ पत्रकार संजीव शुक्ला का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Tribute to Senior Journalist Sanjeev Shukla: वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस के लखनऊ स्थानीय संपादक और प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार श्री संजीव शुक्ला का 15 जून, 2025 सुबह 10:00 बजे दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से स्ट्रोक और लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और कई दिनों से कोमा में थे।

श्री शुक्ला पत्रकारिता जगत की उन दुर्लभ विभूतियों में से एक थे, जिनका जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्मनिष्ठा की मिसाल रहा। सरल स्वभाव और गहन बुद्धिमत्ता से परिपूर्ण संजीव शुक्ला ने अपने लेखन कौशल और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग के ज़रिए न केवल “वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस” को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया, बल्कि देशभर के विभिन्न समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और डिजिटल पोर्टलों को भी अपने योगदान से समृद्ध किया।

उनकी असामयिक मृत्यु से पत्रकारिता जगत को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कर पाना कठिन है। वे न केवल एक योग्य पत्रकार थे, बल्कि एक सच्चे मार्गदर्शक, मित्र और प्रेरणास्रोत भी थे।

वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस परिवार श्री शुक्ला के इस असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे तथा इस कठिन समय में उनके परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।

विनम्र श्रद्धांजलि💐
ॐ शांति 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *