टीम इंडिया ने छुड़ाए दुनिया की सभी टीमों के छक्के, बना दिया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 अब तक अच्छा गुजरा है। वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया एकमात्र ऐसी टीम है, जिसे लीग फेज में एक भी हार नहीं मिली है। टीम का सामना अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।इससे पहले टीम इंडिया ने दुनिया की सभी टीमों के छक्के छुड़ाने का काम किया है। टीम इंडिया ने छक्के जड़ने के मामले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दरअसल, भारतीय टीम एक साल में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम बन गई है। रविवार 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 16 छक्के जड़े। इसी दौरान भारत एक कैलेंडर ईयर में 200 या इससे ज्यादा छक्के जड़ने वाली तीसरी टीम बन गई और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

रोहित शर्मा ने जैसे ही पहला छक्का पारी का जड़ा तो भारत ने 2023 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का दोहरा शतक पूरा किया और जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ी तो टीम इंडिया एक कैलेंडर ईयर में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली पहली टीम बन गई। टीम इंडिया ने अब 215 छक्के एक साल में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है, जिसने 209 छक्के 2019 में जड़े थे। तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है।

ये भी रोहित शर्मा से लेकर रविंद्र जडेजा तक…वर्ल्ड कप 2023 लीग स्टेज में क्लीन स्वीप कर भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

साउथ अफ्रीका की टीम ने इसी साल 203 छक्के जड़े हैं। न्यूजीलैंड की टीम लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। कीवी टीम ने 179 छक्के 2015 में जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस साल 165 छक्के जड़े हैं। इस तरह भारत और साउथ अफ्रीका के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड को पुख्ता करने का मौका है। हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम भारत से पिछड़ चुकी है, क्योंकि भारत 12 छक्के आगे है। हालांकि, क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है तो वर्ल्ड कप में ये बड़ा दिलचस्प रिकॉर्ड बनेगा।

वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में एक टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के

215 – भारत (2023)
209 – वेस्टइंडीज (2019)
203 – दक्षिण अफ़्रीका (2023)
179 – न्यूज़ीलैंड (2015)
165 – ऑस्ट्रेलिया (2023)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *