सपा-बसपा और कांग्रेस को फिर झटका, पूर्व मंत्री और पूर्व MLC समेत कई नेता भाजपा में हुए शामिल

पमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के समक्ष शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सपा, बसपा व कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सपा नेता व पूर्व मंत्री मतेश सोनकर (कौशांबी), सपा के पूर्व एमएलसी संजय कुमार मिश्रा (शाहजहांपुर), सपा से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथुनी कुशवाहा (कुशीनगर), सपा के प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता प्रदीप सिंह बब्बू (लखनऊ), सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. कुंवर हर्षित राजवीर (लखनऊ), बालाजी मंदिर नेवादा नेरी के महंत अशोकानंद गिरी महाराज (सीतापुर), कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद जीशान हैदर (लखनऊ) को समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल किया।

इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा (अम्बेडकरनगर), नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल (सीतापुर), नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष (आजमगढ़), प्रदेश अध्यक्ष माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ रेनू मिश्रा (शाहजहांपुर), ब्लाक प्रमुख राजदीप सिंह बुन्देला (ललितपुर), बसपा से पूर्व प्रत्याशी आशुतोष त्रिपाठी (प्रतापगढ़) व डा. अवनीश कुमार सिंह (सुल्तानपुर), सपा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्राबली पटेल (कौशाम्बी), बसपा से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल निषाद (बांदा), बसपा के अंजनी उपाध्याय (बलिया), युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संदीप सिंह (अम्बेडकरनगर) आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ पूरे देश में बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन ने प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लिया है। इसके लिए सभी जी-जान से जुट जाएं। इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे तथा डा. अंकुश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *