लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, चौथे चरण की वोटिंग से पहले लिखी चिट्ठी

पा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि आप देश और समाज के उत्थान के लिए बाक़ी चार चरणों में और भी अधिक जोश के साथ अपने परिवारों को लेकर घरों से निकलिए।

साथ ही औरों को भी निकालिए और ये सोच कर प्रचार और मतदान करें और करवाएं कि ‘अभी नहीं, तो कभी नहीं’। अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले तीन चरणों में आपने ‘इंडिया गठबंधन’ को जिताने वाला मतदान करके और करवा के, एक बड़ी जीत की नींव रख दी है, उसी मज़बूत नींव पर आगामी चरणों में ‘इंडिया गठबंधन’ की सरकार की इमारत बुलंद होने जा रही है। इस चुनाव में आपसे अतिरिक्त सक्रिय सहयोग की अपेक्षा और आग्रह है। अखिलेश ने यह चिट्ठी शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा की और पार्टी के सभी ग्राम प्रधानों, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों, नगरीय निकाय के सभासदों ,ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत अध्यक्षों, निकायों के अध्यक्षों, विधायक व सांसद, पार्टी पदाधिकारियों को भी भेजी है।

जीत का प्रमाण पत्र मिलने तक वोटों की निगरानी करें

अखिलेश यादव ने कहा कि मतदान से लेकर परिणाम तक; बूथ से लेकर स्ट्रांग रूम तक; गिनती से लेकर जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक अपलक सतर्क, सचेत और चौकन्ने रहकर अपने वोट की रक्षा करें। सत्ताधारियों के किसी भी तरह के डर और दबाव मे न आएं, दमनकारी लोगों का नाम-फ़ोटो लेकर चुनाव आयोग में शिकायत के लिए सीधे भेजें या आसपास के समाजवादी सिपाहियों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *