रजनीकांत से मिलने 55 दिन पैदल चलकर पहुंचा फैन, उत्तराखंड में यूं हुई सुपरस्टार से मुलाकात

सुपरस्टार रजनीकांत के दीवाने सिर्फ साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि देश-दुनिया में हर जगह मौजूद हैं। रजनीकांत का एक ऐसा ही दीवाना हाल ही में 55 दिन तक पैदल चलकर उनसे मिलने चेन्नई से उत्तराखंड पहुंच गया।बता दें कि रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, और उससे एक दिन पहले ही रजनीकांत 9 अगस्त को हिमालय के लिए रवाना हो गए थे। रजनीकांत ऋषिकेश, बद्रीनाथ और द्वाराका जैसी जगह जाने का प्लान बनाकर निकले हैं।

55 दिन पैदल चलकर मिलने पहुंचा फैन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रजनीकांत सबसे पहले दयानंद सरस्वती आश्रम गए। रजनीकांत पर यहां सभी गुरुओं का आशीर्वाद लिया। यहां से रजनीकांत बद्रीनाथ पहुंचे और वहां मौजूद लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। व्यास गुफा जाने के बाद उन्होंने महावतार बाबाजी की गुफा तक जाने के लिए लगभग 2 घंटे की पैदल यात्रा की, और इसी दौरान उनकी मुलाकात उनके इस अनूठे फैन से हुई।

ठंड में पेड़ के नीचे सो रहा था लड़का
सुपरस्टार रजनीकांत का यह फैन उनसे मिलने के लिए 55 दिनों तक पैदल चला था। जब लड़का भीषण ठंड में एक पेड़ के नीचे सोया था। रजनीकांत ने अपने इस फैन के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, उसके साथ अच्छे से बातचीत की और इसके बाद उसे एक सन्यासी से मिलवाया। रजनीकांत ने इस लड़के से कहा कि वह उस सन्यासी के साथ ही रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *