PM मोदी ने कुरियन के आवास पर सेलिब्रेट किया क्रिसमस, ईसाई समुदाय के लोगों से भी मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ. ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत भी की.दरअसल पीएम मोदी केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले और मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया और ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की.जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस सेलिब्रेशन
इसके बाद पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर इस समारोह की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. साथ ही उन्होंने लिखा कि केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस सेलिब्रेट किया. इस दौरान ईसाई समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों से बातचीत भी हुई.
पीएम मोदी का किया धन्यवाद
इस दौरान मंच पर युवाओं ने संगीत कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया. वहीं जॉर्ज कुरियन ने पीएम मोदी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए उनका धन्यवाद किया है.
क्रिसमस समारोह में शामिल हुए राहुल-प्रिंयका
इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी क्रिसमस समारोह में शामिल हुए थे. राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और शशि थरूर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की थी. क्रिसमस समारोह का आयोजन भारतीय ईसाई सांसद परिषद ने किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *