
वर्ल्ड न्यूज़ सर्विस
40-45 वर्ष की उम्र के बाद तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करनी लगती हैं। इसमें हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी शामिल हैं। इस उम्र में कोई कमजोर हड्डियों से परेशान रहता है, तो किसी को हड्डियों में अक्सर दर्द रहता है।इतना ही नहीं, कई लोगों को कमजोर हड्डियों की वजह से फ्रैक्चर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डॉक्टर कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। साथ ही, दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने की भी सलाह देते हैं। लेकिन कुछ लोग लैक्टोज इनटॉलेरेंस होते हैं, उन्हें दूध से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी लैक्टोज इनटॉलेरेंट हैं, तो अपनी डाइट में प्लांट बेस्ड मिल्क को शामिल कर सकते हैं। प्लांट बेस्ड मिल्क भी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। तो आइए, जानते हैं कौन-से प्लांट बेस्ड मिल्क हड्डियां मजबूत बनाते हैं।
1. बादाम का दूध
बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई, पोटैशियम और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप बादाम का दूध पी सकते हैं। बादाम का दूध यानी आल्मंड मिल्क पीने से हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। बादाम का दूध हड्डियों की कमजोरी दूर करता है। इसे बनाने के लिए आप बादाम को 4-5 घंटों के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसे ग्राइंड करके दूध बनाएं। आप रोजाना इस दूध का सेवन कर सकते हैं।
2. सोया मिल्क
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप का सेवन भी कर सकते हैं। जो लोग लैक्टोज इनटॉलेरेंट होते हैं, उनके लिए सोया मिल्क पीना एक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। सोया मिल्क में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा अधिक होता है। अगर आप रोजाना सोया मिल्क पिएंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, हड्डियों और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।
3. ओट्स मिल्क
ओट्स मिल्क पीना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ओट्स के दूध में प्रोटीन, विटामिन्स और कैल्शियम होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। रोज सुबह नाश्ते में ओट्स मिल्क पीने से आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी। साथ ही, हड्डियों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।
4. तिल का दूध
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए तिल का दूध पीना फायदेमंद हो सकता है। आप इस दूध को घर पर आसानी से बना सकते हैं। तिल के दूध में कैल्शियम काफी अधिक होता है, जिसे पीने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। तिल का दूध, हड्डियों को मजबूत बनाकर आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।