
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से चुनाव प्रचार कर रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र पहुंचकर ताबड़तोड़ चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।इस बीच संगरूर में सोमवार को लोकसभा उम्मीदवार गुरमीत मीत हेयर ने नामांकन पत्र भरा।गुरमीत मीत हेयर ने गुरुद्वारा श्री नानकाना साहिब, काली माता जी मंदिर और भगवान वाल्मीकि जी मंदिर में मत्था टेकने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता के आशीर्वाद के साथ अपने परिवार के साथ संगरूर डीसी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा किया।इस बीच संगरूर शहर से हमारे चुनाव अभियान को कल उस समय गति मिली जब शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व अश्विनी जिंदल (राजीव बुक डिपो) हमारे आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हुए। उन्होंने अपने पूरे परिवार का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।