
लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र में राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे में महाराष्ट्र का सीएम बनने की क्षमता को लेकर जवाब दिया है।दरअसल, आदित्य ठाकरे में मुख्यमंत्री बनने की क्षमता के बारे में इंडिया टुडे के एक इंटरव्यू में पूछा गया। जिस पर फडणवीस ने विस्तार से उत्तर दिया। इसके साथ ही शिवसेना यूटीबी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्वव ठाकरे द्वारा चुनाव के दौरान उन पर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए जमकर पलटवार किया।क्या आदित्य ठाकरे में मुख्यमंत्री बनने की क्षमता है? इस प्रश्न का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम और भाजपा के अनुभवी नेता ने कहा वह (आदित्य ठाकरे) ढाई साल तक मंत्री रहे और आप सब उनका प्रदर्शन देख सकते हैं।उन्होंने प्रदर्शन भी नहीं किय। इसके साथ ही फडणवीस ने कहा महाराष्ट्र पेज 3 से नहीं चलता। एक विधायक के रूप में और यदि आपको सबूत चाहिए तो वर्ली निर्वाचन क्षेत्र में जाकर देखें।देवेंद्र फडणवीस की पेज 3 टिप्पणी मुंबई के सेलिब्रिटी क्लब के साथ आदित्य ठाकरे के कथित जुड़ाव के संबंध में थी, जिसे भाजपा के कई नेता शिवसेना (यूबीटी) नेता की आलोचना करने के लिए उजागर करते रहते हैं। पिछले दिनों कई बॉलीवुड कलाकारों को आदित्य ठाकरे के साथ देखा गया है।