NDA को एक भी सीट नहीं; इस राज्य में सभी सीटों पर होगा INDIA गुट का कब्जा, क्या है जनता का मूड

सुदूर दक्षिण भारत के राज्यों में एनडीए को अपनी पकड़ मजबूत करने में हमेशा मशक्कत करनी पड़ी है। दक्षिण भारत के राज्यों में चुनावों में अपनी स्थिति को मजबूत करना एनडीए के लिए टेढ़ी खीर साबित हुई है।हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक सर्वे किया गया है। तमिलनाडु के लिए किए गए सर्वे में एनडीए को एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है। इंडिया टुडे ग्रुप के मूड ऑफ द नेशन पोल में इंडिया गुट को क्लीन स्वीप मिली है। सर्वे में सभी 39 लोकसभा सीटों पर इंडिया अलायंस की जीत की भविष्यवाणी की गई है।

मूड ऑफ द नेशन का फरवरी 2024 संस्करण सभी लोकसभा सीटों पर 35,801 उत्तरदाताओं के सर्वेक्षण पर आधारित है। सर्वेक्षण 15 दिसंबर, 2023 और 28 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित किया गया था। सर्वेक्षण के अनुसार, तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन को 47 प्रतिशत और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। मौजूदा वक्त में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है।

2019 के आम चुनाव में एनडीए तमिलनाडु से एक भी लोकसभा सीट जीतने में असफल रही थी। हालिया सर्वे से पता चलता है कि इस साल भी एनडीए को दक्षिणी राज्य में ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी। वहीं कर्नाटक की बात करें तो सर्वे में एनडीए बेहतर प्रदर्शन करती नजर आ रही है। कर्नाटक में 28 लोकसभा सीटों में से एनडीए के 24 सीटें जीत सकती है। वहीं इंडिया गुट को 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *