
कश्मीर के मुख्य मौलवी और हुर्रियत के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार (6 सितंबर, 2024) को दावा किया कि उन्हें जामिया मस्जिद में सामूहिक नमाज़ की अगुआई करने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्हें यह भी डर है कि कश्मीर में चुनाव खत्म होने तक उन्हें नज़रबंद रखा जाएगा।
मीरवाइज ने कहा, “मुझे धर्मोपदेश और अनिवार्य शुक्रवार की नमाज़ अदा करने के लिए जामा मस्जिद जाने की अनुमति नहीं थी। पिछले सितंबर में अदालत जाने के बाद जब से मुझे नज़रबंदी से रिहा किया गया है, तब से यह एक आम बात हो गई है। कोई कारण नहीं बताया गया। मुझे बस इतना बताया गया कि मैं बाहर नहीं जा सकता।”