मुरादाबाद के बाद हाथरस में भाजपा को झटका, मौजूदा सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन

यूपी में भाजपा को एक ही हफ्ते में दूसरा झटका लगा है। मुरादाबाह से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के बाद हाथरस में मौजूदा सांसद राजवीर दिलेर का निधन हो गया है। सांसद की मौत की खबर से भाजपा मे शोक की लहर दौड़ गई है।हाथरस में 7 मई को वोटिंग होनी है। हालांकि इस बार राजवीर को भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह राजस्व राज्यमंत्री अनूप को मैदान में उतारा गया है। बताया जाता है कि राजवीर दिलेर को सीने में दर्द के बाद अलीगढ़ के वरुण ट्राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 22 अप्रैल को अलीगढ़ में पीएम मोदी की रैली के दौरान वह मंच पर मौजूद रहे थे। राजवीर के पिता किशनलाल दिलेर भी हाथरस से लगातार चार बार सांसद रहे हैं।इससे पहले मुरादाबाद के पूर्व सांसद और इस बार भाजपा के टिकट पर उतरे सर्वेश सिंह का 20 अप्रैल को निधन हो गया था। उन्हें एम्स में हार्ट अटैक आया था। मुरादाबाद में सर्वेश सिंह के निधन से एक दिन पहले ही वोटिंग हुई थी। सर्वेश सिंह के निधन को भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा मुरादाबाद सीट जीतती है तब भी यहां दोबारा चुनाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *