मक्का के इमाम कौन? अयोध्या में रखेंगे मस्जिद की नींव; 12 साल की उम्र में याद कर लिया था कुरान

योध्या इन दिनों फिर से खूब चर्चा में है। एक तरफ तो 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का लोकार्पण होना है। वहीं, यहां पर बनने वाली मस्जिद को लेकर भी खबरें आम हैं। यह मस्जिद अयोध्या से करीब 25 किमी दूर धन्नीपुर में बनाई जानी है।इसका नाम मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला होगा। इस कमेटी के अध्यक्ष और भाजपा नेता हाजी अराफात शेख ने इसको लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके मुताबिक इसकी नींव मक्का के इमाम अब्दुल रहमान अल सुदैस रखेंगे। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं रहमान अल सुदैस…

ऐसे हैं मक्का के इमाम
मक्का के इमाम अल-सुदैस कई मामलों में बेहद खास हैं। उनकी पैदाइश साल 1961 में सऊदी अरब के शहर कासिम में हुई है। उनकी पढ़ाई-लिखाई अल मुथाना बिन हरिथ एलीमेंट्री स्कूल से हुई थी। इसके बाद साल 1979 में उन्होंने ग्रेजुएशन भी किया था। इसमें भी उनका ग्रेड काफी अच्छा था। फिलहाल अल सुदैस मक्का में अल हरम मस्जिद के मुख्य इमाम और खतीब हैं। इसके अलावा दो पवित्र मस्जिदों के मामलों के लिए जनरल प्रेसीडेंसी अध्यक्ष भी हैं। उनके बारे में बेहद खास बात यह है कि उन्होंने मात्र 12 साल की उम्र में ही पवित्र कुरान को याद कर लिया था।

बेहद पढ़े-लिखे
अल सुदैस की आगे की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने 1983 में शरिया की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद साल 1987 में इमाम मुहम्मद बिन सऊद इस्लामिक विश्वविद्यालय के शरिया कॉलेज से मास्टर डिग्री हासिल की है। साल 1995 में अल सुदैस को उम्म अल-कुरा यूनिवर्सिटी से इस्लामिक शरिया में पीएचडी से सम्मानित किया गया है। वह इसी यूनिवर्सिटी में सीनियर फैकल्टीज में से हैं। अल सुदैस को उनकी उदार आवाज और ताजवीद के मुताबिक कुरान के भावनात्मक और जबर्दस्त व्याख्या के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *