Lucknow Pro Expo 2026: युवाओं के लिए खुला बिजनेस का बड़ा मौका, 30+ ब्रांड्स के साथ Franchise और Startup का शानदार मंच

उत्तर प्रदेश के युवाओं, स्टार्टअप्स, उद्यमियों और निवेशकों के लिए राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय ‘प्रो एक्सपो 2026’ का शुभारंभ हो गया है। फ्रेंचाइज इंडिया की ओर से आयोजित यह एक्सपो 18 और 19 जुलाई तक हिल्टन गार्डन इन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन सीएम युवा और यूथ अड्डा के सहयोग से किया गया है।

इस एक्सपो में देश के 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड अपने फ्रेंचाइजी मॉडल और बिजनेस अवसरों के साथ भाग ले रहे हैं। यहां आने वाले प्रतिभागियों को कम निवेश में व्यवसाय शुरू करने, फ्रेंचाइजी लेने, निवेश के विकल्प तलाशने और उद्योग विशेषज्ञों से सीधे मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

योगी सरकार की निवेश और स्वरोजगार नीति को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ निवेश, स्टार्टअप और स्वरोजगार को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार की स्टार्टअप नीति, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)’ जैसी पहलें युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित कर रही हैं।

ऐसे में ‘प्रो एक्सपो 2026’ जैसे आयोजन सरकार के आत्मनिर्भर और रोजगार सृजन के विजन को मजबूत करने वाले मंच के रूप में देखे जा रहे हैं, जहां युवा नौकरी तलाशने के बजाय अपना व्यवसाय शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

बिजनेस, बैंक लोन और निवेश से जुड़े विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

यूपीकॉन के प्रबंध निदेशक प्रवीण सिंह ने बताया कि एक्सपो में सरकारी योजनाओं, बिजनेस फाइनेंस, बैंक लोन, फ्रेंचाइजी निवेश, मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं। प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय की शुरुआत और विस्तार के लिए आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें सही बिजनेस मॉडल चुनने में मदद मिलेगी।

30 से अधिक बड़े ब्रांड्स से जुड़ने का मिलेगा मौका

इस आयोजन में बॉम्बे कुल्फी, चाय गरम, लॉन्ड्री टीओ, किड्सालोनिया, माउंट लिटेरा, गो गैस, केईसी एग्रीटेक, क्लीन वेल, मिस्टर सैंडविच, साउथ ट्विस्ट, द सांभर सागा, मोमोवाला, वीरजी चाप, वॉशकिया, द बर्गर कंपनी, फाइव-आ-सेक (5àsec), बैगलस्टीन, फ्रैंक्स, नेटवर्क इन एक्शन, फ्रेंचाइजी इंडिया नॉलेज सर्विसेज, चॉकलेट बैश, GUAC, सेवन फ्राइज, स्टेलारोसा, बिग्गिस बर्गर, बिगगाइज और टीटीके प्रेस्टिज समेत 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड भाग ले रहे हैं।

प्रदेशभर में चला प्रचार अभियान

प्रवीण सिंह के अनुसार, एक्सपो के प्रचार-प्रसार के लिए रेडियो मिर्ची, रेडियो सिटी, रेड एफएम और बिग एफएम के माध्यम से लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज और अलीगढ़ सहित कई शहरों में विशेष रेडियो अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल फ्रेंचाइजी प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नए बिजनेस अवसरों, निवेश और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करने वाला मंच भी है। प्रतिभागी यहां अपनी रुचि और बजट के अनुसार विभिन्न व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी लेकर विशेषज्ञों से व्यक्तिगत सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *