नए साल पर महंगाई का सिलेंडर बम, कमर्शियल गैस 111 रुपये महंगी, जानें दिल्ली-मुंबई में अब क्या है रेट

नई दिल्ली: साल 2026 के पहले ही दिन (1 जनवरी) आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों (OMCs) ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 111 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महानगरों में आज से क्या हैं नए रेट?

इस बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गए हैं:

  • दिल्ली: अब ₹1691.50 (पहले ₹1580.50 था)
  • कोलकाता: अब ₹1795 (पहले ₹1684 था)
  • मुंबई: अब ₹1642.50 (पहले ₹1531.50 था)
  • चेन्नई: अब ₹1849.50 (पहले ₹1739.50 था)

होटल-रेस्टोरेंट में खाना हो सकता है महंगा

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर बाहर खाने-पीने पर पड़ सकता है। रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों की लागत बढ़ेगी, जिससे वे खाने के दाम बढ़ा सकते हैं।

दिसंबर में मिली थी राहत

गौरतलब है कि पिछले महीने (1 दिसंबर 2025) कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी। उससे पहले नवंबर में भी कीमतें घटाई गई थीं। लेकिन नए साल की शुरुआत में ही कीमतों में बड़ा उछाल आया है।

घरेलू गैस (14 किलो) के दाम स्थिर

आम रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह अप्रैल 2025 के स्तर पर ही स्थिर हैं:

  • दिल्ली: ₹853
  • कोलकाता: ₹879
  • मुंबई: ₹852
  • चेन्नई: ₹868

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *