लोकतंत्र मजबूत है क्योंकि मुगलों ने भारत पर शासन किया था; बोले नीतीश के मंत्री

क तरफ अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। तो वहीं दूसरी तरफ नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया को दिए गए अपने बयान में दावा किया है कि देश का लोकतंत्र मजबूत है, क्योंकि यहां मुगलों ने शासन किया था।

लेकिन अंग्रेजों ने देश को लूटने का काम किया था। लूटा हुआ धन और संपत्ति लेकर इंग्लैंड चले गए थे।

जमुई में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुग़ल भागे नहीं। जो कुछ भी भारत में था वह रह गया, लेकिन अंग्रेजों ने देश को लूट लिया और लूटा हुआ धन और संपत्ति अपने साथ इंग्लैंड ले गए। जिसके चलते हम आर्थिक रूप से कमजोर हो गए। हालांकि अशोक चौधरी ने मुगल शासकों पर देश में इस्लाम को बढ़ावा देने के लिए मुगलों को दोषी ठहराया। वहीं राम मंदिर के समारोह में नीतीश कुमार के शामिल होने के सवाल पर कहा कि अगर उन्हें न्यौता मिलेगा, तो उन पर निर्भर करता है कि वो जाएंगे या नहीं।

चौधरी ने कहा मैं रोज हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और रुद्राभिषेक करता हूं। अभी मैं हिंदू हूं, कल को मैं अजमेर शरीफ जाऊं और वहां मुझे दिव्य ज्ञान मिल जाए। और मैं नमाजी हो जाऊं, इसमें कौन सी बड़ी बात है। धर्म तो अपनाने की चीज है। वही बीजेपी पर निशाना साधते हुए अशोक चौधरी ने कहा भाजपा राम मंदिर का राजनीतिकरण कर रही है। मंदिर का निर्माण तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है। इसमें बीजेपी की क्या भूमिका है। केंद्र सरकार को राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मुद्रास्फीति और बेरोजगारी पर काबू पाने के बारे में सोचने की जरूरत है।

चौधरी ने कहा कि जिसके घर में खाने के लिए अन्न नहीं है, वह भूखे पेट राम नाम का जाप कैसे कर सकता है? इस मुद्दे पर विचार की जरुरत है। जब तक आम जनता के बुनियादी मुद्दों का समाधान नहीं हो जाता, तब तक कोई देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद नहीं कर सकता। वहीं इससे पहले भाजपा के दिन बा दिन जेडीयू के कमजोर होने के दावे को अशोक चौधरी ने बकवास बताया था। और कहा था कि नीतीश मजबूत हैं, और पार्टी एकजुट है। मैं यही कहूंगा कि टाइगर अभी जिंदा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *