
सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर के रामगढ़झील में क्वीन लेक क्रूज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। लैंड लॉक्ड स्टेट कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश में सरकार ने नदियों में क्रूज सेवा शुरू करने के लिए इनलैंड वाटर-वे ऑथॉरिटी का गठन किया है।क्रूज सेवा से पर्यटन बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सड़कों को टूलेन से ट्वेल्वलेन तक बनाया जा रहा है। रेल और एयर कनेक्टिविटी भी शानदार है। सीएम ने कहा कि इसके बावजूद यूपी को लैंड लॉक्ड स्टेट कहा जाता था। लेकिन पीएम मोदी ने इसका भी रास्ता निकाल दिया है। वाराणसी से हल्दिया तक गंगा नदी में इनलैंड वाटर-वे बनाकर क्रूज चलाया जा रहा है। क्रूज सेवा को बढ़ावा देने के लिए लिए यूपी में इनलैंड वाटर-वे ऑथॉरिटी का भी गठन किया गया है।
शहर को जितना अच्छा रखेंगे उतना बढ़ेगा पर्यटन
योगी ने कहा कि गोरखपुर को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्रूज के रूप में नया उपहार मिला है। खास बात यह है कि इस क्रूज को तैयार करने में स्थानीय श्रमिकों ने योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हम जितना अच्छा शहर रखेंगे, उतनी ही पर्यटन की पर्यटन और विकास की संभावना बढ़ने के साथ नए रोजगार भी सृजित होंगे। सुरक्षा और अच्छा माहौल मिलेगा तो बाहर के लोग यहां आएंगे। हरेक क्षेत्र में निवेश होगा और शहर के साथ प्रदेश और देश आगे बढ़ेगा।
वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां बढ़ाएं जीडीए व पर्यटन विभाग
मुख्यमंत्री ने कहा कि छह वर्ष पूर्व रामगढ़ताल की स्थिति क्या थी, यह सबने देखा है। अब यह नया पर्यटन स्थल बन चुका है। चारों ओर सड़कें और फुटपाथ बन चुका है। यहां की चमचमाती लाइट देखकर लोगों को लगता ही नहीं कि वे गोरखपुर में ही हैं। उन्होंने कहा कि यह विकास की यह चमक बरकरार रहे, इसके लिए निरंतर सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। मुख्यमंत्री ने वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को भी बढ़ाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और पर्यटन विभाग को मिलकर आगे बढ़ने का निर्देश दिया।