G20 Summit के कारण इस दिन दिल्ली के स्कूलों में रहेगी छुट्टी, पुलिस ने मांगी अनुमति

देश की राजधानी दिल्ली में सभी स्कूल 8 से 10 सितंबर तक जी20 समिट होना है। जी 20 को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। इसी के तहत दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश करने और सभी दुनकानों व प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश देने का अनुरोध किया है।

अगर मुख्य सचिव ये आदेश पास कर देते हैं तो 8 से 10 सितंबर को स्कूल, कॉलेज, दुकान प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक, जी20 समिट के कारऩ कुछ स्कूल, कॉलेज में आनलाइन पढ़ाई भी हो सकती है। बता दें कि दिल्ली के एजुकेशन डिपार्टमेंट ने भी 8 सिंतबर को छात्रों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी घोषित करने का निवेदन किया है।

जी 20 शिखर सम्मेलन में हजारों लोग होंगे शामिल

जी 20 शिखर सम्मेलन दो दिन यानी 9 और 10 सितंबर को आयोजित होंगे, इस दिन सारी गतिविधियां बंद रहेंगी। फिर 11 सितंबर की दोपहर तक शहर में सामान्य गतिविधि संचालित हो सकती हैं। बता दें कि G20 सदस्यों के ग्रुप में हजारों लोग होने की संभावना है, इसलिए पुलिस शहर भर में ट्रैफिक-फ्री यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी कदम उठाने की तैयारी कर रही है। बाद में जी20 के प्रतिनिधिमंडल शहर के होटलों से प्रगति मैदान इंटरनेशनल प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर भी जाएंगे, इस कारण सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ट्रैफिक बंद रहने वाला है।

आ रहे इन देशों के राष्ट्रपति

G20 शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन सहित अन्य देशों से कई राष्ट्राध्यक्ष और राजनायिक के शामिल होने वाले हैं। वहीं, अधिकांश नेताओं के शिखर सम्मेलन के समापन के बाद 11 सितंबर को अपने देश लौटने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *