EVM पर सवाल उठा रहे नेताओं पर शिवराज सिंह चौहान का मुहावरेदार अटैक

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। इनमें से दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने ईवीएम पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।ईवीएम में गड़बड़ी का शक दिग्विजय सिंह और भूपेश बघेल जैसे दिग्गजों ने भी जताया है। ऐसे में भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने विरोधियों पर एक मुहावरेदार किया है।

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे…
पत्रकारों ने शिवराज सिंह चौहान से जब ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों के बारे में पूछा तब उन्होंने कहा, ‘देखिए… खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। ईवीएम की गड़बड़ी थी तो वो (कांग्रेस) छिंदवाड़ा में कैसे जीत गए? कर्नाटक और हिमाचल में कैसे जीत गए? वो तो पहले से ही कहने लगे थे… उन्हें पता चला गया था कि अब हारेंगे, तब ईवीएम ईवीएम ईवीएम कहने लगे। ईवीएम नहीं, कांग्रेस का अहंकार हारा है। उन्होंने मध्य प्रदेश का सत्यानाश किया, जनता ने उन्हें नकारा है। उन्होंने जनता के साथ छल किया है। कर्जा माफ सहित कई वादे किए थे जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया। जनता ने उनसे बदला लिया है।’
भाजपा को लगती है मिर्ची…
कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल ने गुरुवार को कहा था कि ईवीएम के बारे में अगर कोई आलोचना करता है तो भाजपा को बहुत जोर से मिर्ची लगती है। हालांकि टीएस सिंहदेव का ईवीएम को लेकर अलग रुख सामने आया है। उन्होंने कहा कि हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाना उचित नहीं लगता है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 90 में से 35 सीटें मिली हैं। सूबे में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह क्षेत्र गुना जिले के राघौगढ़ पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। सीएम शिवराज ने राघौगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ लाडली बहना सम्मेलन को भी संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने राघौगढ़ में एक रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। रोड शो में सीएम शिवराज के साथ गुना जिले की अन्य विधानसभाओं के विधायक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *