दुखद: देओल परिवार के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, बॉबी देओल की सास का निधन

‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी और सनी देओल के बेटे राजवीर की फिल्म ‘दोनों’ के ट्रेलर लॉन्च के बाद एक दुखद खबर सामने आ रही है। देओल परिवार से जुड़े एक खास सदस्य का निधन हो गया है।

इस सदस्य का नाम मर्लिन आहूजा था। ये बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की सास थी। बताया जा रहा है कि लंबी बीमारी के कारण रविवार के दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

टूट गया देओल परिवार
याद दिला दें, बॉबी देओल की शादी तान्या आहूजा से हुई थी। तान्या आहूजा (अब तान्या देओल) के पिता करोड़पति बैंकर दिवंगत देवेंद्र आहूजा थे। उनके पिता सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर और 20वी सेंचुरी फाइनेंस कंपनी के एमडी थे। वहीं उनकी मां मर्लिन एक बिजनेसवुमन थीं। सूत्र ने पिंकविला को दिए बयान में बताया कि तान्या आहूजा की माता पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं और उम्र संबंधी बीमारी के चलते रविवार को उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्लीन के निधन से पूरा देओल परिवार टूट गया है। दिवंगत मर्लिन आहूजा के तान्या के अलावा दो और बच्चे हैं – विक्रम आहूजा और मुनीषा आहूजा।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं तान्या आहूजा
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही अपनी फेमस वेब सीरीज ‘आश्रम’ के अगले पार्ट में नजर आएंगे। वहीं उनकी पत्नी तान्या कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए हैं। वे फैशन, इंटीरियर और फर्नीचर ब्रांड्स में भी इन्वेस्ट करती रहती हैं। बॉबी कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि मुश्किल दौर में उनकी पत्नी तान्या हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *