डॉ.योगेश दुबे द्वारा निर्मित दिव्यांग करियर पोर्टल का शुभारंभ,दिव्यांग बनेंगे आत्मनिर्भर ,मिलेंगे रोजगार के अवसर

नई दिल्ली। डॉ.योगेश दुबे भारत सरकार के आधीन विभिन्न मंत्रालयों मे सलाहकार भी रहे है साथ ही बड़ी संस्थाओं मे भी जुड़े रहे है आप ने एक अनूठा प्रयास करते हुए भारत में 14 करोड़ लोग किसी न किसी प्रकार की दिव्यांगता के साथ जी रहे है। विकसित देशों के विपरीत, भारत के दिव्यांगजन आज भी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। उनके लिए अपनी परेशानियों को पीछे रखकर जो मसीहा बन सामने आए हैं डॉ.योगेश दुबे उन्हीं में से एक हैं । डॉ.योगेश दुबे ने दिव्यांग लोगों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करने, कौशल विकास पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने और रोजगार के अवसर खोजने के लिए दिव्यांग करियर पोर्टल को लॉन्च किया है । जिसके माध्यम से दिव्यांगों को निजी और सरकारी नौकरियां मिलने में मदद मिलेगी। यह पोर्टल दृष्टिबाधित लोगों को स्क्रीन रीडर जैसी सहायक तकनीकों का उपयोग करके वेबसाइट तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। डॉ.योगेश दुबे ने कहा दिव्यांग लोगों में अद्भुत क्षमता होती है, हमें उनमें से सर्वश्रेष्ठ को निकालने की जरूरत है जो लोग दिव्यांग हैं, उनका जीवित रहना बहुत मुश्किल है, इसलिए उन्हें रोजगार और स्थायी जीवन देना समाज का कर्तव्य है। यह देश की सेवा करने और उन्हें उचित दृष्टिकोण देने का समय है। हमें ऐसे हजारों संगठनों की जरूरत है जो सामाजिक चेतना की दिशा में काम करें। आप उन्हें उनके जीवन को बनाए रखने के लिए पेशेवर मार्गदर्शन दे रहे हैं और मैं दिव्यांगों की इस सेवा को अपना समर्थन देता हूं, जो भगवान की सेवा के समान है। डॉ.योगेश दुबे यह भी कहते है की “टेक्नोलॉजी एक शक्तिशाली माध्यम हो सकती है, लेकिन इससे मानवता के लिए नैतिक चुनौतियां भी आई हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग जैसी तकनीक काम करने वाले व्यक्तियों की जगह ले रही हैं। ऐसे में दिव्यांगजन आगे आते हुए इस बात की प्रेरणा बन सकते हैं कि चुनौतियों से कैसे निटपना चाहिए।डॉ.योगेश दुबे ने कहा, करियर पोर्टल का लक्ष्य पोर्टल पर 25 हजार नौकरियां जोड़ने का है जिसमे आम जनमानस भी सहयोग कर सकता है । पोर्टल का उद्देश्य विकलांग लोगों के लिए रोजगार के अवसर ढूंढना है। साथ ही उन्हें मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में शामिल करना है।यह डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म एक व्यापक केंद्र के रूप में कार्य करता है, पोर्टल की प्रमुख विशेषताओं में दिव्यांगों का निर्बाध पंजीकरण, उनकी रुचियों और जरूरतों के अनुकूल रोजगार के अवसर और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच शामिल है।इस पोर्टल को अमेज़ॅन और यूथ4जॉब्स सहित विभिन्न कंपनियों से जोड़ने का प्रयास हो रहा है ।डॉ.योगेश दुबे ने कहा की यह पोर्टल पूरे भारत में दिव्यांगों के लिए नौकरी की रिक्तियों को टैग कर रहा है। इससे नियोक्ताओं और नौकरी चाहने वालों के बीच अंतर को कम किया जा रहा है।डॉ.योगेश दुबे कहते है की आम जान मानस भी इस पोर्टल मे ,दिव्यांग लोगो को जोड़ने मे मदद कर सकते है। वेब साइट का लिंक है https://divyangcareer.com।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *