रामनवमी की छुट्टी पर धुआंधार कमाई कर रही धुरंधर 2, 8वें दिन शाम तक 32 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन स्टारर स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब फिल्म 8वें दिन भी रामनवमी की छुट्टी का जबरदस्त फायदा उठाती नजर आ रही है।

फिल्म हर दिन शानदार कलेक्शन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है और ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका रही है।

पहले हफ्ते में ही पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

‘धुरंधर 2’ ने 43 करोड़ के पेड प्रीव्यू से शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना लिया।

इसके बाद फिल्म की कमाई का सिलसिला लगातार जारी रहा —

  • दूसरे दिन: 80.72 करोड़
  • तीसरे दिन: 113 करोड़
  • चौथे दिन: 114.85 करोड़
  • पांचवें दिन: 65 करोड़
  • छठे दिन: 56.60 करोड़

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 47.70 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म की पहले हफ्ते की नेट कमाई 623.42 करोड़ पहुंच गई।

फिल्म ने 601 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन वाली ‘छावा’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

8वें दिन भी जारी ताबड़तोड़ कमाई

600 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद भी ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार कम नहीं हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक फिल्म 8.40 करोड़ कमा चुकी थी।

वहीं शाम साढ़े 7 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 32.20 करोड़ तक पहुंच गया, जिससे साफ है कि रामनवमी की छुट्टी ने फिल्म की कमाई को बड़ा बूस्ट दिया है। रात के शोज के बाद आंकड़ों में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

दिनवार कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट

दिनकलेक्शनऑक्यूपेंसी
पेड प्रीव्यू43 करोड़46.7%
पहला दिन102.55 करोड़71.3%
दूसरा दिन80.72 करोड़62.6%
तीसरा दिन113 करोड़81.6%
चौथा दिन114.85 करोड़79.7%
पांचवां दिन65 करोड़44.1%
छठा दिन56.60 करोड़36.7%
सातवां दिन47.70 करोड़34.1%
आठवां दिन32.20 करोड़ (साढ़े 7 बजे तक)30.2%

फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 656.17 करोड़ पहुंच चुका है।

8वें दिन की ऑक्यूपेंसी में भी मजबूती

‘धुरंधर 2’ की आठवें दिन दोपहर 3 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 25.2 प्रतिशत दर्ज की गई। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे अंतिम कलेक्शन और मजबूत हो सकता है।

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी ऐतिहासिक प्रदर्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने सातवें दिन विदेशों में 11.92 करोड़ की कमाई की, जिससे ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 261.92 करोड़ पहुंच गया है।

इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,006.50 करोड़ हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ के 1,042.25 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की सूची में जगह बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *