दिल्ली कैबिनेट ने अपनी दूसरी बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए ‘दिल्ली मित्र’ मोबाइल एप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस एप के जरिए आम नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे शासन में पारदर्शिता और जनसहभागिता को नई मजबूती मिलेगी।
जनता के सुझाव से बनी पहल
दिल्ली सरकार के मुताबिक इस एप का विचार जनता की तरफ से ही आया था। नागरिकों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक प्रस्ताव पत्र भेजकर ऐसी व्यवस्था की मांग की थी। इस सुझाव को सकारात्मक मानते हुए कैबिनेट ने इसे हरी झंडी दे दी।
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया क्रांतिकारी कदम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,
“यह एप जन-शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा और समस्याओं का समाधान तेज़ी से संभव होगा।”