‘जीरो टॉलरेंस’ की तरह ‘जीरो पार्वटी’ का दावा भी झूठा साबित होगा : अखिलेश यादव

यूपी में जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम बाबासाहेब अंबेडकर के नाम पर चलाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के…

केंद्रीय जांच एजेंसियों की विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई से किसी को भी अचंभा नहीं : अशोक गहलोत

राजस्थान में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)…

फायर सेफ्टी को लेकर योगी सरकार सजग, 14 अप्रैल से प्रदेशभर में चलेगा अग्नि सुरक्षा सप्ताह

योगी सरकार अग्निशमन सेवाओं को सशक्त बनाने और आमजन को फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक करने…

मायावती ने बाबासाहेब को उनकी जयंती पर नमन किया, कहा- ‘बहुजनों के सामाजिक हालात दयनीय’

संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की आज जयंती है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन…

हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोगों ने नदी पार कर मालदा में ली शरण, जानें अब कैसे हैं हालात?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हिंसा के बाद बीएसएफ तैनात कर दी गई है। स्थिति…

वक्फ कानून पर भक्त चरण दास का बीजद पर हमला, नवीन पटनायक से मांगा जवाब

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने वक्फ कानून को लेकर बीजू जनता…

अंबेडकर जयंति के मौके पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, लगाया नेहरू काल में बाबा साहेब की उपेक्षा और चुनाव हराने की साजिश का आरोप

संविधान निर्माता, ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर पूरा देश उन्हें…

मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, गलत करने वालों को सजा मिलनी चाहिए

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने सोमवार को बेल्जियम में भगोड़े…

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा मुख्यमंत्री नीतीश को पत्र, किसानों की मदद करने की अपील

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पिछले दिनों हुई…

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की स्थिति को चिंतनीय बताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला बोला।मीडिया से मुखातिब गिरिराज सिंह ने मुर्शिदाबाद हिंसा की आलोचना की। उन्होंने कहा, “बंगाल में हिंदू डर के साये में जी रहे हैं।” उन्होंने सवाल किया, ” क्या वह (सीएम ममता बनर्जी) चाहती हैं कि हिंदू बंगाल छोड़ दें? ममता बनर्जी को केवल एक समुदाय का वोट बैंक दिखता है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने की है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार के सामने ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो पूरे देश को झकझोर रही हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो जनता की रक्षा कौन करेगा?”बता दें, मुर्शिदाबाद में शुक्रवार रात को वक्फ कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा था। देखते ही देखते उस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और आगजनी शुरू कर दी गई। उपद्रवियों ने पथराव भी किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। बाद में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। उन्होंने बंगाल की स्थिति को देश के लिए चिंता का विषय बताया। गिरिराज ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में हिंदुओं को बार-बार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका विश्वास टूट रहा है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया।गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बिहार में सत्ता में आने से पहले ही लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह सत्ता में आए तो बंगाल की तर्ज पर बिहार में कुछ समुदायों को दबाएंगे।गिरिराज ने कहा कि तेजस्वी और ममता जैसे नेता संविधान की रक्षा की बात करते हैं, लेकिन उनके बयान और काम उलट हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता ऐसे नेताओं को मौका नहीं देगी, जो समाज को बांटने की कोशिश करें।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश की जनता जागरूक है और वह नेताओं के इरादों को समझती है। उन्होंने ममता बनर्जी और तेजस्वी से अपनी जिम्मेदारी समझने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की।

बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव…