सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता राकेश पांडे जल्द ही गुजराती और हिंदी में बनी सामाजिक एवं एक्शन से भरपूर फिल्म एक्लो रबारी में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ गोपाल देसाई मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन गोपाल देसाई और दिनेश राजपुरोहित ने किया है, यह सामाजिक-एक्शन फिल्म श्री देसाई फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित हुई है।
फिल्म एक्लो रबारी की कहानी सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर आधारित है, जिसमें एक्शन और मार-धाड़ के दृश्य भी हैं। फिल्म में अन्य कलाकारों में दीपक शिरके (तिरंगा फिल्म सुपरहिट हिंदी फिल्म के मेन विलेन), शिवा रिधानी, सुधा त्रिपाठी, परेश भट्ट, यामिनी जोशी, देव ठक्कर भी शामिल हैं। फिल्म का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक मैसेज देना है। यह एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे सह परिवार देखा जा सकता है।
यह फिल्म गुजराती और हिंदी में बनी सामाजिक एक्शन से भरपूर रबाड़ी समाज एवं राजपूत समाज की एकता को प्रदर्शित करती अनोखी फिल्म है। फिल्म में रबाड़ी और राजपूत समाज के बीच की एकता और भाईचारे को दिखाया गया है। फिल्म में एकलो रबारी के रूप में रबाड़ी समाज के एक युवक की कहानी है, जो अपने समाज के लिए लड़ता है और राजपूत समाज के साथ मिलकर एकता का संदेश देता है।
फिल्म एक्लो रबारी 28 नवंबर को गुजरात और अन्य राज्यों में रिलीज होगी, और 14 नवंबर को हिंदी वर्जन राजस्थान के नीलम सिनेमा बालोटरा में रिलीज होगा।
राकेश पांडे की फिल्में
राकेश पांडे ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत गुजराती फिल्म Sneh Na Sagpan से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें से एक प्रसिद्ध फिल्म हमार वचन जालिम जमाना है। उन्होंने Love No Bhavado, Veer Arjun, Dikra Rakhje Vardini Laj जैसी कई फिल्मों में मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया है। उनकी गुजराती फिल्म सरहद नी पार मारी Radha सुपर हिट रही थी, जिससे उन्हें गुजरात में गोविंद ठाकोर के नाम से भी जाना जाता है।
इसके अलावा, उनकी आगामी भोजपुरी फिल्म आज की दबंगगिरी बनकर तैयार है, जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।
Bharat Desh bohat se culture se jana jata he,
Us me gujarat or Rajasthan me ak asa Rabari samaj he jo Apni Virta or Raxa karne me Jana Jata he.. or Jise Bharat Bharat me Gay ko mata kehte he use palne me puri umra gujarte he or use apna sobhagy mante he.. aese samaj pe ak bohat adbhut film He…
🌟 एक सच्चे कलाकार श्री राकेश पांडेय को सलाम 🌟
फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया में कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जो अपनी प्रतिभा से नहीं, बल्कि अपने चरित्र और उद्देश्य से अलग पहचान बनाते हैं। मेरे दूर के रिश्तेदार श्री राकेश पांडेय जी उन्हीं दुर्लभ रत्नों में से एक हैं—एक बेहतरीन, बहुमुखी और संवेदनशील अभिनेता, जिनका हर किरदार समाज के लिए एक संदेश बन जाता है।
गुजराती और भोजपुरी फ़िल्मों में उनका योगदान केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। वे हर भूमिका में सामाजिक सरोकारों की आवाज़ उठाते हैं—चाहे वह महिला सशक्तिकरण हो, मानवाधिकार की रक्षा हो या कमजोर वर्गों की पीड़ा को सामने लाना। कला उनके लिए केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का एक माध्यम है।
उनकी सबसे बड़ी खूबी है—उनकी सादगी, उनका विनम्र स्वभाव और समाज के प्रति उनका समर्पण। फिल्मी दुनिया में नाम और शोहरत के बीच रहने के बावजूद वे आज भी उतने ही जमीन से जुड़े हुए हैं। वे जिम्मेदारियों को कंधे पर लेकर आगे बढ़ते हैं, और इंसानियत की राह पर चलते हुए कई लोगों के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
ऐसे कलाकार को केवल गुजरात ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान और पहचान मिलनी चाहिए। उनका योगदान, उनकी मेहनत, उनकी कला और उनके सामाजिक प्रयास उन्हें उन महान कलाकारों की श्रेणी में लाते हैं, जिन्हें देश भर की सराहना मिलनी ही चाहिए।
मैं हृदय से श्री राकेश पांडेय जी को प्रणाम करता हूँ और प्रार्थना करता हूँ कि उनकी प्रतिभा और मानवता की यह रोशनी पूरे देश में फैलती रहे।
आप वाकई उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें मैंने कभी देखा है।
🙏 आपको मेरा आदर, सम्मान और हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏