लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बदले, नवदीप रिणवा बने नए CEO

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बदल दिया गया। नवदीप रिणवा को यूपी का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। नवदीप फिलहाल अलीगढ़ के कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

नवदीप रिणवा 1999 बैच के आईएएस अफसर हैं। नवदीप सीईओ अजय कुमार शुक्ला का स्थान लेंगे।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नवदीप रिणवा को नामित किया गया है। नवदीप इससे पहले अयोध्या के कमिश्नर और परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात रहे हैं। वह मेरठ, मऊ सहित कई जनपदों के जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *