आजम खान पर टूटा दुखों का पहाड़, भाभी का इंतकाल, बेटे अब्दुल्लाह समेत 4 घंटे की परोल की मांग

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आजम खान की सगी भाभी सलमा शहनाज (पत्नी शरीफ खां) का सोमवार (15 दिसंबर, 2025) को इंतकाल हो गया।

इस दुखद संदर्भ में, परिजनों ने उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर जिला प्रशासन से मांग की है कि सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को भाभी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 4 घंटे की परोल दी जाए। पिता-पुत्र दोनों इस समय रामपुर की जिला जेल में निरूद्ध हैं।

जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र

परिजनों ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में मांग की है कि आजम खान और अब्दुल्लाह आजम खान को उनकी भाभी/ताई के अंतिम दर्शन और दफन में शामिल होने दिया जाए, जिसे उन्होंने ‘वैधानिक अधिकार’ बताया है।

  • मृतक का नाम: सलमा शहनाज पत्नी शरीफ खां।
  • दफन का समय: दिनांक 15.12.2025 को शाम 04:00 बजे, मुमताज पार्क के सामने स्थित कब्रिस्तान, रामपुर।
  • परोल की मांग: पत्र में अपील की गई है कि मोहम्मद आजम खां और मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान को दिनांक 15.12.2025 समय 02:00 बजे से 06:00 बजे तक दफन में शामिल होने के लिये पैरोल प्रदान करने की कृपा करें।

यह पत्र आजम खान के परिजन फरहान अली ने लिखा है। अब रामपुर प्रशासन के फैसले का इंतजार है कि वह सपा नेता और उनके बेटे को परोल की अनुमति देता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *