
महानायक अमिताभ बच्चन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं। उनके पास मुंबई में कई आलीशान बंगले हैं और पिछले साल अयोध्या में भी उन्होंने एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जो खूब चर्चा में रही थी। अब खबरें आ रही हैं कि अमिताभ ने अयोध्या में एक और प्रॉपर्टी खरीद ली है।
अयोध्या में 25,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 25,000 स्क्वायर फीट का एक नया प्लॉट खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह प्लॉट कथित तौर पर ‘सरयू’ नाम के एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट के पास स्थित है। इससे पहले भी अमिताभ ने इस इलाके में निवेश किया था। इसके अलावा, कुछ समय पहले यह भी खबरें आई थीं कि अमिताभ ने बॉलीवुड प्रोड्यूसर आनंद पंडित की रियल एस्टेट फर्म में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया था, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अयोध्या में यह अमिताभ की चौथी प्रॉपर्टी
अमिताभ का अयोध्या में यह नया निवेश चौथा है। इससे पहले, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उन्होंने 5,372 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत 4.54 करोड़ रुपये बताई जा रही थी। इसके बाद उन्होंने सरयू प्रोजेक्ट में 14.5 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए 54,000 स्क्वायर फीट का एक और प्लॉट लिया था। ऐसी खबरें थीं कि अमिताभ अपने पिता की स्मृति में वहां एक मेमोरियल बनाने का प्लान भी कर रहे हैं।
अभिषेक के साथ मिलकर किया निवेश
अमिताभ बच्चन रियल एस्टेट में काफी सक्रिय हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर 10 अपार्टमेंट खरीदे थे, जिनकी कुल कीमत 25 करोड़ रुपये बताई जा रही थी।
अमिताभ का वर्कफ्रंट:
अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार Vettaiyan फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा, वह कल्कि 2898 AD फिल्म में भी दिखाई दिए थे। अब, वह जल्द ही रामायण: पार्ट 1 में नजर आने वाले हैं, जहां वह जटायु का किरदार निभाने वाले हैं।