अमित शाह, योगी या गडकरी? PM मोदी का उत्तराधिकारी बनने की रेस में सबसे आगे कौन

लोकसभा चुनाव की तैयारियां और चर्चाएं जारी हैं। इन चर्चाओं का एक मुद्दा प्रधानमंत्री का नाम भी है। एक और जहां नया गठबंधन I.N.D.I.A कोशिशों में जुटा हुआ है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी 2014 और 2019 की जीत दोहराने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, भाजपा पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी के ही नाम को आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन सवाल है कि उनके बाद यह जिम्मेदारी कौन संभालेगा।

हाल ही में इंडिया टुडे में प्रकाशित C Voter सर्वे में मोदी के बाद इस पद के लिए सबसे बड़ा नाम वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उभरकर आया है। हालांकि, इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे दिग्गज भी शामिल हैं, लेकिन सर्वे में शामिल 29 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर शाह को पसंद किया है।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर योगी आदित्यनाथ हैं। 26 फीसदी उत्तरदाता उन्हें पीएम पद पर देखना चाहते हैं। इसके अलावा गडकरी के पक्ष में 15 फीसदी उत्तरदाता नजर आए।

आज चुनाव हुए तो क्या होंगे नतीजे?
सर्वे के अनुसार, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए 306 लोकसभा सीटें हासिल कर सकता है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, नए गठबंधन I.N.D.I.A 193 सीटें अपने नाम कर सकती है। जबकि, 44 अन्य के खाते में जा सकती हैं। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा 287 सीटें जीत सकती है। हालांकि, सर्वे में कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का ही अनुमान जताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *