रायबरेली-अमेठी में कमल खिला दो, भाजपा 400 पार अपने आप हो जाएगी, अमित शाह की हुंकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रायबरेली में में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि रायबरेली और अमेठी में कमल खिला दो तो भाजपा 400 पार अपने आप हो जाएगी।उन्होंने प्रियंका गांधी पर रायबरेली को पारिवारिक सीट कहने पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायबरेली किसी परिवार की नहीं बल्कि जनता की सीट है। अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक मनोज पांडे को भी मंच से भाजपा में शामिल किया। वह मंच पर अमित शाह के बगल में बैठे।शाह ने अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो वे फिर से मंदिर में बाबरी ताला लगा देंगे। उन्होंने कहा कि मनोज पांडे ने सही कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान गांधी परिवार कभी भी रायबरेली नहीं आया।बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल हुईं। शाह ने लोगों से कहा कि वे 400 पार के लिए जरूरी है कि अमेठी-रायबरेली में कमल खिले। दोनों सीटों पर कमल खिला तो भाजपा अपने आप 400 पार कर जाएगी।

भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आए गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सपा के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से चुने गए बागी विधायक मनोज पांडे भाजपा में शामिल हो गए है। मनोज पांडे के राजनीतिक कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ दिनों पहले गृहमंत्री मनोज पांडे के घर भी गए थे। इसके पहले उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मनोज पांडे के घर उनसे मिलने जा चुके है।

गौरतलब है कि मनोज पांडे तीन बार से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए हैं। सपा की सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे है। एक समय पांडे मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते थे। बाद में उनके सपा से कुछ मतभेद हो गए। सबसे पहले राज्यसभा चुनाव में वह सपा की जगह भाजपा के पाले में दिखे थे। वह आज भी ब्राह्मण वर्ग का दमदार चेहरा माने जाते हैं। विधायक होने के पहले वह रायबरेली नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *