
समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस सप्ताह के दौरान एक जुलाई से सात जुलाई तक चलाए जा रहे पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम का शोहरतगढ़ में सकुशल समापन हुआ।
समापन अवसर पर रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्र ‘मशाल’ के नेतृत्व में शोहरतगढ़ विधानसभा के बढ़नी ब्लाक में वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया। मिश्र ने कहा कि हर साल भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर से होने वाले भयंकर कटान से केवल मजबूत पौधे ही बचा सकते हैं, इसलिए वृक्षारोपण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की विशेष आवश्यकता है।
पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पीपल, बरगद और नीम के पेड़ लगाए गए। दुधवनिया बुजुर्ग गांव स्थित फातिमा गर्ल्स स्कूल परिसर से शुरू हुआ अभियान गुलरी, तिसम, खजुरिया, औरहवा, बढ़नी नगर पंचायत, मढ़नी चौराहा और मलगहिया बावली क्षेत्र में संपन्न हुआ। वृक्षारोपण सप्ताह के शुभारंभ पर शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के करोना चौराहा, बभनी पकरी, चिल्हिया, पल्टादेवी, सिसवा चौराहा, तुलसियापुर और ढेबरुआ गांवों में पीडीए के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन पौधों के चारों ओर सुरक्षा जाल लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के स्थानीय चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं की तथा श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में पर्यावरण संरक्षण के लिए समाजवादी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता के सामने रखा। इस अवसर पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष श्री शकील शाह, समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव जयकरन गौतम, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मो. जावेद खान, मास्टर महबूब आलम, राकेश दुबे, अजय चौरसिया, डॉ. अमित शर्मा, मो. जाकिर, निसार अहमद, मुजीबुर्रहमान, इजहार अहमद, जहीर आलम, जमील अहमद, रईस अहमद, नंदू चौधरी, बरसाती, जमील प्रधान, हरिराम यादव, हारिस, बद्रीराम गुप्ता और चिनमुन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।