आज गांधीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान गुजराती फिल्म जगत के सुप्रसिद्ध अभिनेता राकेश पांडे की गुजरात सरकार के श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री, माननीय कांतिलाल अमृतिया (कांतिभाई) से शिष्टाचार मुलाकात हुई।
राकेश पांडे ने गुजराती सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिनमें गोविंद ठाकुर रिक्शावालो, सरहद नी पार मारी राधा, तारा रुडियाणी राणी बोले बंधाणी, गोविंद नी जान राधा चाली जापान जैसी अनेकों फिल्में शामिल हैं। भोजपुरी में उन्होंने सुपर हिट फिल्म वीर अर्जुन दी है और अभी उनकी फिल्म एकलो राबड़ी सुपर हिट जा रही है और फिलहाल वो ‘डर’ पिक्चर की शूटिंग में व्यस्त हैं।
और वहीं दूसरी ओर कांतिभाई अमृतिया को मोरबी सहित पूरे गुजरात में गरीबों के मसीहा के रूप में जाना जाता है। मोरबी की जनता में उनका इतना सम्मान है कि लोग उनके लिए जान देने तक को तैयार रहते हैं।
इस अवसर पर अभिनेता राकेश पांडे ने मंत्री जी को उनके द्वारा श्रम विभाग में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी।
श्रम विभाग की प्रमुख उपलब्धियाँ:
माननीय कांतिभाई अमृतिया जी के मार्गदर्शन में श्रम, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग ने पिछले 5 सालों में 6.54 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया है। केवल इस वर्ष 1,333 रोजगार मेलों से 1,15,774 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
आज गुजरात में बेरोजगारी दर मात्र 1.1% है, जो राष्ट्रीय औसत 3.2% से काफी कम है। राज्य में 559 आईटीआई के माध्यम से लाखों युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है।
अंत में फिल्म अभिनेता राकेश पांडे उनकी उपलब्धियों को देखकर बड़े प्रसन्न रहे और उन्होंने बड़ी सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुजरात, कांतिभाई अमृतिया जी के नेतृत्व में श्रम और रोजगार में और तरक्की करेगा, आगे बढ़ेगा और गुजरात नंबर वन बनेगा।