PM मोदी से संसद जाकर मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम, सौंपी श्री कल्कि धाम निर्माण की प्रगति रिपोर्ट

कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शुक्रवार (12 दिसंबर, 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए संसद भवन के प्रधानमंत्री कक्ष में पहुंचे, जहाँ उन्होंने पीएम मोदी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट दी।

यह मंदिर उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बन रहा है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा:

“भारतीय संसद के पीएम कक्ष में आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को श्री कल्कि धाम के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट और विश्व की प्रथम कल्कि कथा के प्रसाद और श्री कल्कि धाम का अंग-वस्त्रम भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”

पीएम मोदी ने किया था कल्कि धाम का शिलान्यास

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल फरवरी 2024 के महीने में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास किया था और इसके मॉडल का अनावरण भी किया था।
  • इस विशेष मंदिर का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण न्यास की ओर से किया जा रहा है, और इस निर्माण न्यास के अध्यक्ष स्वयं आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं।
  • शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई संत, धार्मिक नेता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *