राम की पैड़ी को क्यों मिला ये नाम, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान

योध्या को श्री राम की नगरी कहा जाता है। 22 जनवरी को इस जगह पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। इस दौरान अगर आप अयोध्या जाने वाले हैं, तो यहां की कुछ फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।अयोध्या में खूब मंदिर और महल हैं। इसके अलावा यहां पर कई घाट भी हैं। अयोध्या में राम की पैड़ी भी काफी फेमस।

क्या है राम की पैड़ी?
राम की पैड़ी सरयू नदी के किनारे बसे घाटों में से एक है। कहते हैं कि श्रीराम इसी पैड़ी से होकर सरयू में स्नान करने जाते थे। कहा जाता है कि त्रेतायुग में भगवान विष्णु ने राम के रूप में यहां अवतार लिया था। ऐसे में कहते हैं कि एक नियमित समय में स्नान करने से व्यक्ति के जन्मों का पाप धुल जाता है।

ये है पौराणिक कथा
राम की पैड़ी को लेकर एक पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है कहते हैं कि जब लक्ष्मण ने सभी तीर्थों में दर्शन करने का मन बनाया तो श्रीराम ने अयोध्या में सरयू किनारे तट पर खड़े होकर कहा था कि जो व्यक्ति सूर्योदय से पहले इस जगह पर सरयू में स्नान करेगा। उसे समस्त तीर्थ में दर्शन करने के समान पुण्य मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *